रिपोर्ट प्रमोद यादव सुल्तानपुर।कूरेभार सुल्तानपुर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें ज्ञापन देने सुल्तानपुर से देहली बाजार जा रहा था,जिसे कूरेभार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देहली बाजार में एक जनसभा को संबोधित किया।आपको बता दें कि यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब मुख्यमंत्री देहली बाजार आए भी नहीं थे। गिरफ्तारी देने वालों में अभिषेक सिंह राणा सहित एक दर्जन से अधिक प्रमुख कांग्रेसी नेता शामिल हैं। यह सभी नेता जनपद सुल्तानपुर के हैं। इनमें धनपतगंज ब्लॉक अध्यक्ष विभु पांडे का भी समावेश है।

गिरफ्तारी के विरोध में धरना देते कांग्रेसी गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जिलाधिकारी से मिलकर अपने क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा देने की इजाजत मांगी थी जिसे जिलाधिकारी की ओर से खारिज कर दिया गया था। बावजूद इसके सुल्तानपुर कांग्रेस के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इसकी भनक जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने कूरेभार में ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं को रोककर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के पश्चात कांग्रेसी नेताओं ने शासन प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक यह सभी लोग पुलिस की गिरफ्त में ही हैं। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सुल्तानपुर जनपद की बदहाल सड़कों, बढ़ते अपराध व जनपद की वास्तविक स्थिति मुख्यमंत्री को अवगत कराने जा रहे कांग्रेसियों को कूरेभार में गिरफ्तार कर थाने में रखा गया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के आवाहन पर 11 बजे से ही कांग्रेसी ब्लाक कांग्रेस कार्यालय कूरेभार पर इकट्ठा होने लगे, प्रशासन को जानकारी मिलते ही कूरेभार थाने की पुलिस कार्यालय से ही उन्हें रोकने लगी। कार्यालय पर गाड़ी छोड़कर पैदल नारे लगाते हुए कई दर्जन कांग्रेसी निकल पड़े,2 किलोमीटर पैदल कूरेभार चौराहे पहुँचने पर देहली धनपतगंज रोड पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने उन्हें रोका तो कांग्रेसी सुल्तानपुर फैजाबाद राजमार्ग कूरेभार चौक पर जाम लगा कर बैठ गए और मुख्यमंत्री गो बैक के नारे लगाने लगे। लगभग 1 घंटे मार्ग अवरुद्ध होने के बाद पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर कूरेभार थाने ले आया गया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के साथ ब्लॉक अध्यक्ष धनपतगंज विभू पांडेय पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी मकसूद आलम, उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाठक, नफीस पठान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आमिर पठान,जिला महासचिव हर्षनरायन मिश्रा, सचिव रविंद्र मिश्रा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुब्रत सिंह सनी,अध्यक्ष मानस तिवारी,प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह राना, कूरेभार ब्लाक अध्यक्ष देवव्रत यादव, इमरान मोनू अभिषेक तिवारी,देवेंद्र तिवारी, शक्ति तिवारी,शिवपूजन सिंह, राजेश ओझा, मधुप सिंह,सभाजीत यादव, मकसूद आलम, सूर्यनाथ, हसनैन आलम, चंद्र कुमार, सूर्यनाथ ,नंदलाल मोर्य, दीपक सोनी,उस्मान, राहुल तिवारी, वसीम,सुरेंद्र मिश्रा आदि लोग गिरफ्तार करके कूरेभार थाने में रखे गये हैं।

Google search engine
Previous articleपी.के.वेज कार्नर एंड रेस्टोरेंट दे रहा बेहतर सर्विस,ग्राहकों को रास आ रहे स्वादिष्ट फास्टफूड
Next articleसेवा भाव और विनम्रता ओपी चौधरी के रगो में बसा है