रिपोर्ट प्रमोद यादव सुल्तानपुर। चांदा सुलतानपुर सुल्तानपुर जनपद के विकासखण्ड प्रतापपुर कमैंचा अन्तर्गत स्थित प्रतापपुर कमैंचा ग्राम सभा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष दुबे व सचिव बृजेश कुमार के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वितरित किया जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय दुबे ने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक लगभग 800 से अधिक झण्डे वितरित किए जा चुके हैं। और यह अभियान आगे तब तक जारी रहेगा, जब तक ग्रामसभा के हर एक घर पर तिरंगा न लग जये। गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान के तहत सरकार का उद्देश्य है कि स्वतन्त्रता दिवस के पर्व के मौके पर हर घर पर तिरंगा लगाया जाए। इस अभियान में सरकारी अमला भी जोर शोर से जुटा हुआ है। ग्राम सभा प्रतापपुर कमैंचा में घर हो या गौशाला, पंचायत भवन हो या अन्य इमारतें, दुकानें हों या सब्जी के ठेले, हर जगह बस तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है। इस अभियान में सरकारी हैंडपण्पों को भी तिरंगे के रंग में रंगने का काम जोर-शोर से किया जा रहा है।

Google search engine
Previous articleपूर्व माध्यमिक विद्यालय साढापुर में छात्र-छात्राओं के मध्य सामूहिक रक्षाबंधन पर्व आयोजन
Next articleरसलपुर पुरषोत्तम पंचायत भवन में आरटीपीएस काउंटर का हुआ उद्घाटन