वाणीश्री न्यूज़, बिदुपुर। बिहार में जनता दल यूनाइटेड के सभी विंग्स का गठन किया जा रहा है।उसी में बिहार प्रदेश युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने बीते दिनों प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की है।जारी सूची में वैशाली जिले से भी युवा नेताओं को जगह दी गई है।
युवा जदयू वैशाली में लगातार कई वर्षों से प्रखंड से लेकर जिला तक में काम करने वाले अंधरवारा निवासी शक्ति किशोर को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
साथ ही आलोक रंजन को भी प्रदेश महासचिव बनाया गया है। गोरौल के उप प्रमुख रोहित कुमार पटेल को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
युवा नेताओं के मनोनयन पर वैशाली जिला जनता दल यूनाइटेड के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार, प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार जताया है और प्रसन्नता जाहिर की है। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि पार्टी के इस कदम से युवा जदयू जिले में और मजबूत होगी।
इनके मनोनयन पर बधाई देने वालों में वैशाली जिला जदयू अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव रोबिन कुमार सिन्हा, किरण रंजन, डाक्टर आसमा परवीन, पंछी लाल राय, जागेश्वर राय, अरविंद राय, कमल प्रसाद सिंह, अशोक चौधरी, हरिहर साहनी, अनिल चौरसिया, राकेश रंजन गुड्डू, विनोद राय, प्रिंस शर्मा, नीरज कुमार, प्रोफेसर प्रमोद कुमार शर्मा, संजय सुमन, मनोज कुमार, मनोज कुमार पांडे, वसीम रजा, फिरदौस आलम, हिमाचल कुमार, चंदन सिंह, मनोज पटेल, राजेश्वर प्रसाद मुकेश, ब्रजमोहन शर्मा, सोनू चौरसिया, धर्मवीर ठाकुर, धर्मेंद्र चौरसिया, अविनाश कुमार लड्डू, अमरनाथ चौधरी, भीम कुमार , अशोक कुमार, संतोष कानन, त्रिविक्रम प्रसाद, अजय भूषण दिवाकर, अनिल दास, सुनील ठाकुर, जितेंद्र पटेल ,सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं।