रिपोर्ट प्रमोद यादव सुल्तानपुर।जयसिंहपुर, सुलतानपुर। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में क्षेत्र के विद्यालयों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालयों के दसवी और बारहवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा फल में राज मांटेसरी इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बाजी मारी है। कॉलेज के प्रबंधक कमलाकांत सिंह ने बताया की हाईस्कूल के छात्र स्वजल पाण्डेय ने 89.17% अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वही प्रखर यादव ने 88.83% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर बाजी मारी, जबकि तीसरे स्थान पर अवनीश यादव ने 88.67% अंक प्राप्त कर विद्यालय में अपना परचम लहराया है। वही वैभव पाण्डेय ने भी 88.17% अंक हासिल कर चौथे स्थान पर कब्जा जमाया तो अर्पणा सिंह ने 87.83% अंक प्राप्त किए। शनिवार को घोषित इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में राज मांटेसरी इंटर कॉलेज की छात्रा शिखा कुमारी ने बिना कोचिंग गए ही 87.60% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान लिया और अनामिका मिश्रा ने 83.40% अंको के साथ दूसरे स्थान पर विद्यालय में उपस्थिति दर्ज की। वही तीसरे स्थान पर यशिका सिंह 83.40% अंक हासिल किया है। वही चौथे स्थान पर सौरभ जायसवाल ने 82.40% अंक और पांचवे स्थान पर आदित्य पाण्डेय 81.60% अंक हासिल किए है। परीक्षा परिणामों पर राज मांटेसरी इंटर कॉलेज के प्रबंधक कमलाकांत सिंह ने छात्र छात्राओं और पूरे विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए छात्रों को आगे काफी मेहनत करने व तरक्की करते हुए भविष्य में सफल होने की शुभकामना दी।
जयसिंहपुर शिक्षा क्षेत्र के ही सेमरी कस्बे में स्थित अवध पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज ने पहली बार अच्छा प्रदर्शन किया। विद्यालय स्थापना के बाद विद्यालय परिवार द्वारा पहली बार हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की कक्षाएं शुरू की गई। जिसमे बच्चों का प्रदर्शन शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के हाईस्कूल की छात्रा दीप शिखा प्रजापति ने 89.33% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया तो वही अंकित धुरिया ने 88.5%, आदर्श कुमार 87.8%, अंकित पाल 86.6%, अमन सिंह 85.5%, आदित्य कुमार निषाद 80.83% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसी के साथ इंटरमीडिएट के छात्रों ने भी अपना जोहर दिखा विद्यालय का नाम रोशन किया। जिसमे आदर्श वर्मा 75.2%, मो अरसद 74.8%, सतीश गुप्ता 74.6%, आदर्श अग्रहरी 74.2%, अनम वानो 72.6%, विवेक 72.4%, शिवा वर्मा 72% अंक प्राप्त कर विद्यालय में अपना परचम लहराया। विद्यालय के इस प्रदर्शन से प्रबंधक बृजेश कुमार यादव ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।