।रिपोर्ट प्रमोद यादव सुल्तानपुर।सुल्तानपुर तहसील जयसिंह में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे प्रदेश महामंत्री श्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों आता ताइयों के सामने घुटना नहीं टेकेगा का व्यापारी बल्कि घुटना तोड़ने का काम करेगा व्यापारी लेकिन यह तभी संभव है जब हम संगठित रहेंगे तभी हमारी रक्षा संभव है श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण अखंड भारत देश का इकलौता ऐसा व्यापार मंडल है जो राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कांत गर्ग की अगुवाई में सदैव व्यापारी हित में संघर्ष करता है और अपने व्यापारियों के साथ पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहता है। प्रदेश महामंत्री ने आगे कहा कि आप सभी लोग निडर होकर बिना भय के अपना व्यापार करें आपका कोई उत्पीड़न नहीं करने पाएगा चाहे वह सरकारी व्यक्ति हो या गैर सरकारी। यदि कोई व्यापारियों की तरफ आंख उठाने का प्रयास करेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

किसी भी दशा में व्यापारी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि जो पदाधिकारी कार्य नहीं कर रहे हैं उन से मेरा अनुरोध है वह कार्य करना शुरू करें संगठन के निर्देशों का पालन करें नहीं तो मजबूरन संगठन को ऐसे लोगों को पद मुक्त करना पड़ेगा। श्री त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या मंडल के अध्यक्ष, मंडल के प्रभारी और सह प्रभारी तथा मंडल के अन्य पदाधिकारियों से निवेदन है कि मंडल के सभी जनपदों में संगठन की गठन के लिए सक्रिय हो जाए संगठन के बार-बार दिशा निर्देश के बाद भी यदि सक्रियता नहीं हुई तो संगठन ऐसे पदाधिकारियों के पद पर बने रहने पर विचार करेगा।

प्रदेश संगठन मंत्रीअनूप श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में हम लोगों ने बहुत सी व्यापारियों के हित के लिए लड़ाइयां लड़ी है और कामयाबी भी हासिल किए हैं।

श्रीवास्तव ने आगे कहा कि हमारे जो निष्क्रिय साथी हैं वह भी सक्रिय हो जाए तो संगठन बहुत मजबूत हो जाएगा। जिला प्रभारी रमेश अग्रहरि ने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि हमें रवींद्र त्रिपाठी के रूप में एक संघर्षशील व्यापारी हित में कार्य करने वाला सर्वमान्य नेता मिले है जो कि हमेशा व्यापारी हित में सोचते रहते हैं जिनकी पहचान आज प्रदेश ही नहीं पूरे देश में संघर्षशील व्यापारी के नेता के रूप में है।

युवा जिला प्रभारी प्रदेश महामंत्री से वादा किया कि 15 दिन के भीतर युवा जिला कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा।

तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता युवा तहसील अध्यक्ष विनोद मोदनवाल ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में जल्द ही सभी बाजारों में संगठन खड़ा कर दिया जाएगा तथा जहां पर संगठन निष्क्रिय हो गया है वहां पर पुनर्गठन कर लिया जाएगा।

बैठक में हीरा मोदनवाल अंबेडकर मिश्रा महेश साहू फूलचंद अग्रहरीविनोदअग्रहरी, हनुमान प्रसाद गुप्ता, संतराम निषाद, बच्चे लाल धुरिया ठाकुर प्रसाद जिलाजीत वर्मा एकलाक अहमद अरुण कुमार मिश्र शंकर शर्मा भागीरथी निषाद यार मोहम्मद उमेश कुमार अखिलेश कुमार रामदेव वर्मा मोहम्मद इमरान राजकुमार प्रियांशु विजय भान शुक्ला सुरेश वर्मा त्रिभुवन वर्मा रमापति वर्मा शैलेश तिवारी सनी कुमार रमेश सेठ चुन्नू सिंह सहित सैकड़ों लोग रहे।

Previous articleपूर्व जिपं अध्यक्ष ओ.पी. चौधरी सरल और सहज व्यक्तित्व के चलते आमजन में लोकप्रिय
Next articleराष्ट्र मना रहा है अमृत महोत्सव, मां गोमती के तट पर होगा दीपोत्सव