रिपोर्ट प्रमोद यादव सुल्तानपुर ।जयसिंहपुर सोमवार को जयसिंहपुर विकासखंड के सभागार में अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा प्रधान संघ जयसिंहपुर के गठन हेतु सभागार में विकासखंड के समस्त ग्राम प्रधानों की सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर निर्विरोध सत्यमभामा सिंह प्रधान बहाउद्दीनपुर को चुना गया। यह चुनाव अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष दीपेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में कराया गया। इसी क्रम में ब्लॉक प्रभारी सत्य प्रकाश पांडेय, कोषाध्यक्ष मशरूम आलम, महासचिव आनंद कुमार मिश्रा, सचिव कुलदीप यादव, उपाध्यक्ष रौनक सिंह, मीडिया प्रभारी राकेश सिंह, सह मीडिया प्रभारी राजित राम वर्मा एडवोकेट चुने गए।
अखिल भारतीय प्रधान संघटन के जिलाध्यक्ष दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया की पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम प्रधानों को गांव में विकास कार्यों सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक अधिकार मिला हुआ है। यदि इनके हितों पर चोट होती है तो उसकी रक्षा के लिए अखिल भारतीय प्रधान संघटन हमेशा तत्पर रहेगा।
इस मौके पर बजरंग बहादुर सिंह, प्रधान प्रतिनिधि एवं प्रधान संघ अध्यक्ष रमन सिंह, शैलेंद्र सिंह प्रधान बांसगांव, सुरेंद्र सिंह प्रधान माधवपुर छतौना, प्रधान आदेश सिंह, सुनील कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।