रिपोर्ट प्रमोद यादव सुल्तानपुर ।जयसिंहपुर, सुलतानपुर सरलता,सादगी और संस्कार जिनकी पहचान है ऐसे सामाजिक गुणों से परिपूर्ण हैं दिग्गज कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य ओ.पी.चौधरी।आम जनमानस में अपनी सादगीपूर्ण जीवनशैली के चलते एक अलग पहचान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओ.पी.चौधरी की बनी हुई है।कभी-कभी उनकी सरलता को देखकर जहाँ लोग अचम्भित हो जाते हैं वहीं उनके आत्मीयतापूर्ण व्यवहार से लोगों में उनके प्रति गहरे लगाव को परिलक्षित करता है।आम जनमानस का कहना है कि ओ.पी.चौधरी के संस्कारपूर्ण व्यवहार से लोगों का उनके प्रति दिली लगाव है।यही कारण है कि आज के दौर में भी अपनी सरलतापूर्ण जीवनशैली के चलते ओ.पी.चौधरी क्षेत्र में लोगों के बीच गहरी व आत्मीयतापूर्ण पैठ बनाये हुए हैं। आम जनमानस के लिए हर समय उनकी सर्वसुलभता समाज के हर तबके में उनके प्रति लगाव को और मजबूती प्रदान करती है। क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में हर समय उनकी उपस्तिथी आमजनमानस में सदैव चर्चा का विषय बनी रहती है।ओ.पी.चौधरी का सदैव लोगों से खुशीमन व अपनेपन की भावन से मिलना उनके मजबूत आत्मबल को दर्शाता है।यही कारण है कि क्षेत्र के लोगों का उनके प्रति गहरा लगाव है। उनका सरल स्वभाव व सादगी पूर्ण रहन सहन प्रेरणादायक है।