रिपोर्ट प्रमोद यादव संवाददाता। सुलतानपुर।सुल्तानपुर बीजेपी के निवर्तमान विधायक सूर्यभान सिंह का आज शुक्रवार को 72 वर्ष की उम्र में उपचार के दौरान लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। निवर्तमान विधायक सूर्यभान सिंह होली के बाद फेफड़े में संक्रमण के कारण अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जाहिर करते हुए दुःख प्रकट किया है।निवर्तमान विधायक सूर्यभान सिंह सात भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनके दो बेटे व एक बेटी है। बड़े बेटे रूपेश सिंह इंजीनियर हैं और पिता की राजनीतिक विरासत संभाल रहे हैं। दूसरे पुत्र मुकेश कुमार सिंह एडीजे कन्नौज है।बेटी कविता सिंह के पति अमित सिंह मुख्यमंत्री के सचिव हैं। आपको बता दें पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह जयसिंहपुर तहसील के बेलहरी गांव के मूल निवासी थे। वह शहर के सिविल लाइंस स्थित मोहल्ले में निवास करते थे। इनका जन्म 5 फरवरी 1950 को हुआ था। इनके पिता का नाम हरिहर प्रसाद सिंह था। उनके निधन की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। सूर्यभान सिंह दो बार भाजपा व एक बार जनता दल से विधायक रहे।बीजेपी के निर्वतमान विधायक सूर्यभान सिंह ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 1984 में संजय विचार मंच से की थी। सूर्यभान सिंह 1989 में जयसिंहपुर विधानसभा से जनता दल से विधायक रहे। पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह ने 1996 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। इसके बाद वह 1996 व 2017 में सुल्तानपुर शहर की सीट से बीजेपी विधायक चुने गए। उन्होंने 2009 में बीजेपी से लोकसभा चुनाव भी लड़ा।3.45 बजे पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह की पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचने पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया पूर्व बीजेपी विधायक सूर्यभान सिंह का अंतिम संस्कार बनारस के मणिकर्णिका घाट पर होगा। सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आर.ए. वर्मा,एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक तेजभान सिंह,अबरार अहमद, अनूप संडा,भाजपा नेता रामचंद्र मिश्रा ,पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, डा. सीताशरण त्रिपाठी जगजीत सिंह छंगू, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार,नगर पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल,विश्व हिंदू परिषद विभाग अध्यक्ष नागेंद्र सिंह,ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह,कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा,विजय सिंह रघुवंशी,समाजसेवी श्यामसुंदर उर्फ लहुरी सिंह,कृपा शंकर मिश्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, भोला अग्रवाल, विजय त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ला, महेश सिंह, गोविंद तिवारी टाड़ा, राजेश सिंह,गांधी सिंह,अवधेश सिंह,रमेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, डॉ.संतोष सिंह, आरपी.सिंह, मनोज श्रीवास्तव, आकाश जायसवाल,डा.अनुराग पांडे, सभासद अरुण सिंह, राघवेंद्र श्रीवास्तव, सतीश सिंह,आत्मजीत सिंह टीटू,विजय सेक्रेटरी दिनेश चौरसिया,मंगरू प्रजापति,मानस वर्मा, राम बहादुर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Google search engine
Previous articleराज मांटेसरी इंटर कॉलेज के छात्र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीता गोल्ड
Next articleमेधावी छात्रों ने मारी बाजी, किया नाम रोशन