रिपोर्ट प्रमोद यादव सुल्तानपुर। जयसिहपुर सेवा भाव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओ.पी. चौधरी की रगों में विद्यमान है। जिसके चलते उनकी यह पहचान बन गई है। लोगों से आत्मीय भाव से मिलना ओ.पी.चौधरी के संस्कार में रच बस गया है। उनके आत्मीयपूर्ण व्यवहार से लोगों में उनके प्रति अपनेपन की भावना जागृत होती है। जिसके चलते समाज में उनकी एक अलग पहचान बन गई है। विपरीत परिस्थितियों में भी लोगों से प्रसन्नचितभाव से मिलना व उनके जरूरत के कार्यों में यथासंभव सहभागी बनना उनके मजबूत आत्मबल और दृढ़ निश्चय को परिलक्षित करता है। यही कार्य ओपी चौधरी के सामाजिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करता है। तमाम मुश्किलों के बाद भी ओपी चौधरी का सेवा भाव उनके संयम और समझदारी से सदैव बना रहता है। जो उनके व्यक्तित्व को विस्तृत रूप देने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता है। उनकी सेवा भाव की भावना उस समय स्पष्ट झलकती है जब वे एक तस्वीर में दिव्यांग युवक को सहारा देते हुए नजर आते हैं। यह उनके सादगीपूर्ण आचरण व सहजतापूर्ण व्यवहार को दर्शाता है। यही कारण है कि सेवाभाव और विनम्रता ओपी चौधरी के रगो में बसा है।

Google search engine
Previous articleकांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा सहित सैकड़ों कांग्रेसी हुए गिरफ्तार
Next articleभागवत कथा में पहुँचकर कथा व्यास से लिया आशीर्वाद:- समाजसेवी संजय शुक्ल