रिपोर्ट प्रमोद यादव सुल्तानपुर।सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर सुल्तानपुर में स्वतंत्र दिवस का कार्यक्रम अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया, जिसमें भारत माता की झांकी भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, की झांकी के साथ भव्य एवं दिव्य 1 किलोमीटर की दूरी में फैला हुआ तिरंगा यात्रा एवं प्रभात फेरी का कार्यक्रम अति उत्साह के साथ संपन्न हुआ! पूरा परिसर राष्ट्र भक्ति भाव से परिपूर्ण हो गया छात्रों का सबसे मनमोहक नारा “अमर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान” सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बहन shrish तांडव नृत्य अनुष्का पाठक का देश रंगीला सौर्य कसौधन का तेरी मिट्टी गीत ने सबके मन को मोहित कर लिया, आस्था उपाध्याय एवं वेदांत सिंह ने हिंदी भाषा में तथा अनन्या सिंह ने आंग्ल भाषा में अपने विचार व्यक्त किए पूर्व छात्र परिषद के उपाध्यक्ष विश्वनाथ मिश्र ने कहा कि देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे का संदेश दिया! कार्यक्रम के अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा तन मन और जीवन भारत माता के लिए समर्पित रहना चाहिए! कार्यक्रम के अंत में दीनबंधु सिंह द्वारा गाया गया भारत माता की आरती ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया अतिथियों का परिचय वरिष्ठ आचार्य हृदय नारायण तिवारी जीने तथा आभार ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार त्रिपाठी जी ने किया कार्यक्रम का संयोजन अजय मिश्र की भूमिका सराहनीय रही कार्यक्रम का संचालन प्रधानमंत्री विक्रांत सिंह साक्षी सिंह ने किया कार्यक्रम में पलक धारी सिंह ईश नारायण सिंह डॉ प्रमोद उपाध्याय उपाध्याय पंकज सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।