बल्दीराय सुलतानपुर तहसील क्षेत्र के कुमासी गांव में बीते कई वर्षों से इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा है। जिसकी ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं गया। कुमासी गांव में रोड के किनारे लगे हैंडपंप राहगीरों के लिए प्यास बुझाने का मात्र एक ही सहारा था वो भी कई वर्षों से खराब हो चुका है। ग्रामीणों ने इस हैंडपंप को भी रिबोर करवाने के लिए कई बार ग्राम प्रधान के घर का चक्कर काट चुके हैं लेकिन अभी तक इस हैंडपंप को रिबोर नही किया गया। अब देखना यह होगा कि बीते कई वर्षो से खराब पड़े हैंडपंप को रिबोर कब किया जाता है।