रिपोर्ट प्रमोद यादव सुल्तानपुर ।बल्दीराय सुलतानपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज इसौली विधानसभा क्षेत्र के चकमूसी गांव इसौली के चर्चित सपा नेता मेराज अहमद की अगुवाई में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मोत्सव राष्ट्रीय खेल घेरा दिवस कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से मनाया गया। आपको बताते चलें कि मेजर ध्यानचंद 1928, 1932 और 1936 में भारत ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीते और तीनों ही बार ध्यानचंद ने जलवा दिखाया. 1936 में बर्लिन ओलंपिक में उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की कमान संभाली थी. उनके बड़े भाई रूप सिंह भी हॉकी के दिग्गज हॉकी खिलाड़ियों में शुमार रहे। मेजर ध्यानचंद दुनिया के महान हॉकी प्लेयरो में से एक माना जाता था। उनके अपने अलग अलग तरीके से गोल करने के लिए याद किया जाता है। मेजर ध्यानचंद ने भारत को लगातार तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाया था उनके जन्मदिन पर पूरे भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बताते चलें कि सुल्तानपुर जिले के इसौली विधानसभा क्षेत्र के हैधनाखुर्द गांव में एक ऐसे विभूति थे जिनका नाम विश्व पटल पर सदैव कायम रहना चाहिए था लेकिन उनको सम्मान मिलना तो दूर आज वे विलुप्त है । सूबेदार बाले तिवारी ने मेजर ध्यानचंद को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित किया था मेजर ध्यानचंद उनको गुरु मानते थे। आपको बताते चलें कि मेजर ध्यानचंद को हॉकी के जादूगर बनाने में सुल्तानपुर का अहम योगदान रहा। इसौली विधानसभा क्षेत्र के चर्चित सपा नेता मेराज अहमद ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को कभी नहीं भुलाया जा सकता। मेजर ध्यानचंद को हॉकी के दुनिया में कदम रखने के लिए प्रेरित करने वाले इसौली विधानसभा क्षेत्र के हैंहनाखुर्द गांव निवासी महान हॉकी खिलाड़ी सूबेदार बाले तिवारी का अहम योगदान रहा। श्री अहमद ने कहा कि इसौली देवरा मार्ग को श्री सूवेदार बाले तिवारी के नाम रखने की प्रदेश सरकार से मांग की है। राष्ट्रीय खेल दिवस खेल दिवस कार्यक्रम के आयोजक मो नदीम ने आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर डॉ0 राम सुमिरन विश्वकर्मा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग देवेश पाण्डेय अजय प्रताप यादव सज्जाद खान गुफरान खान शिवलाल कोरी कमलेश पाण्डेय हसनैन असगर हनुमान तिवारी रफ़ीक़ अहमद फूलबाबू हसीब खान राम सजीवन यादव बृजेश कुमार पिंटू पांडेय रामकेवल यादव राधेश्याम यादव अमर नाथ यादव मो0 आलम मो0 नदीम गुफरान सुजात दानिश मो0 इब्राहीम मो0 कलीम मो0 मोइन समेत सैकड़ों की संख्या में सपाई मौजूद रहे।

Previous articleतट पर घूमते छुट्ठा पालतू जानवर बन सकते हैं हादसे का कारण,प्रशासन ले संज्ञान–रवि जायसवाल
Next articleE PAPER वाणीश्री न्यूज़ 30-08-2021 Monday