कोविड-19 का टीकाकरण को लेकर सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया

A special drive was launched on Wednesday in Sahadei Elderly Block over vaccination of Covid-19

सहदेई बुजुर्ग – कोविड-19 का टीकाकरण को लेकर सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया।इस टीकाकरण अभियान का प्रखंड के वीडियो,सीओ,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया।बुधवार को विशेष अभियान के तहत सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में कुल 775 लोगों को कोविड 19 का टीका लगाया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहदेई बुजुर्ग के स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार दुबे ने बताया कि सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में बुधवार को 12 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया।जिसमें कुल 645 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहदेई बुजुर्ग में भी 130 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि 12 केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले 668 एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के 107 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहदेई बुजुर्ग में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 120 एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के 10 लोगों को टीका लगाया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहदेई बुजुर्ग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार केसरी ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में अभी तक लगभग 15000 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा प्रखंड के बीडीओ,सीओ सहित अन्य अधिकारियों का भी सहयोग मिल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के वीडियो डॉक्टर मोहम्मद इस्माइल अंसारी,सीओ सोहन राम,सीडीपीओ रश्मि कुमारी,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहदेई बुजुर्ग के स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार दुबे सहित चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी आदि विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का दिनभर लगातार दौरा कर करते रहे और टीकाकरण कार्यक्रम पर लगातार निगरानी रखी।इस दौरान बीडीओ,सीओ सहित अन्य अधिकारियों ने टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक करने का कार्य भी किया।

Google search engine
Previous articleएआईएसएफ वैशाली जिला परिषद की बैठक संपन्न
Next articleबहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म – ‘छैला सन्दू- ए ट्रायबल लव स्टोरी’ प्रदर्शन के लिए तैयार