साहनी टोला में रास्ता बंद कर दिए जाने से नाराज लोगों ने अंचलाधिकारी के कार्यालय पर किया प्रदर्शन

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार, महुआ। महुआ नगर परिषद के वार्ड संख्या 7 के सहनी टोला में कुछ लोगों द्वारा रास्ता बंद कर दिया गया है। जिस कारण करीब 200 लोगों का रास्ता बंद हो गया है। इस टोले के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बाया नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण उनके घरों तक भी पानी आ चुका है।जिसके कारण उन्हें पानी से होकर ही आना जाना पड़ता है। इन सभी लोगों ने आरोप लगाया है कि रास्ता बंद का विरोध करते हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है।

पीड़ित लोगों ने अंचलाधिकारी को एक आवेदन देकर बंद रास्ता शुरू करने की गुहार लगाई है।इस प्रदर्शन में सूरज साहनी,नागेश्वर साहनी,शिवा साहनी,राजू साहनी,रामपरी देवी, मीना देवी,अनीता देवी,रेखा देवी, किरण देवी,पूजा देवी आदि के साथ साथ अनेकों लोग शामिल थे।

वही वॉर्ड नंबर सात के ही जयकाला देवी, सुमन देवी, संजू देवी, काजल कुमारी, योगेंद्र झा, संजीव कुमार, रामा देवी, सुरेन्द्र राय, विनोद महतो, मनीष महतो, राजेश पासवान आदी के साथ साथ दर्जनों लोगों ने महुआ नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देते हुए भारी जलजमाव के साथ साथ कुछ लोगो के द्वारा बंद कर दिए गए रास्ते को खुलवाने की मांग की। भारी जलजमाव के कारण इन सभी लोगों की जिन्दगी नारकीय बन चुकी है।

Previous articleहर्षोल्लास से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
Next articleमोबाइल चोरी करते हुए तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा किया जमकर पिटाई