वाणीश्री न्यूज़, बिदुपुर। बिदुपुर प्रखण्ड जनता दल यूनाईटेड प्रखण्ड कार्यालय कर्पूरी सभागार शीतलपुर कमालपुर में डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती समारोह प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश की अध्यक्षता में आयोजित किया। राम मनोहर लोहिया का जन्म अकबरपुर फैज़ाबाद उत्तर प्रदेश में 23 मार्च 1910 को हुआ था उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अपने गांव में ही लिया, बनारस से उन्होंने इंटरमीडिएट, कोलकाता से स्नातक और डॉक्टरेट उपाधि उन्होंने बर्लिन से प्राप्त किये।
उनके पिताजी हीरालाल पेशे से अध्यापक व हृदय से सच्चे राष्ट्र भक्त थे, उनके पिताजी गांधी जी के अनुआयी थे। जब भी वे गांधी जी से मिलने जाते तो राम मनोहर लोहिया को अपने साथ ले जाया करते थे। इसके कारण गांधी जी के विराट व्यक्तित्व का उन पर गहरा असर हुआ।
देश की राजनीति में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद ऐसे कई नेता हुए जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया जिनमें से एक थे डॉ. लोहिया।
अगर जय प्रकाश नारायण ने देश की राजनीति को स्वतंत्रता के बाद बदला तो वही राम मनोहर लोहिया ने देश की राजनीति में भावी बदलाव की बयार से पहले ही ला दी थी। अपनी प्रखर देश भक्ति और तेजस्वी समाजवादी विचारों के कारण वह अपने समर्थकों के साथ ही अपने विरोधियों के मध्य भी अपार सम्मान हासिल किया । यह बातें प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश ने डॉ. राम मनोहर लोहिया के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कही।
डॉ. लोहिया के जयंती समारोह में मुख्य रूप से प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश, पूर्व जिलाध्यक्ष कला संस्कृति प्रकोष्ठ सैयद अबु जैद उर्फ जैद सुगम, प्रखण्ड उपाध्यक्ष ध्रुव नारायण चौधरी व महेश प्रसाद सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह, प्रखण्ड महासचिव अनिल कुमार व कृष्ण कुमार महतो, प्रखण्ड सचिव मुकेश कुमार, पंचायत अध्यक्ष दुखहरण पंडित व सत्यप्रकाश आदि ने डॉ. लोहिया के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया वहीं सच्चे राष्ट्र भक्त भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित किया।