बिदुपुर।बिदुपुर प्रखण्ड नव निर्वाचित मुखिया संघ की बैठक में सर्व सम्मति से बिदुपुर पँचायत की मुखिया मुन्नी देवी प्रखण्ड मुखिया संघ की अध्यक्ष चुनी गई।प्रखण्ड के बिदुपुर पँचायत कार्यालय में हुई  नव  निर्वाचित मुखिया की बैठक की अध्यक्षता जिला मुखिया संघ के निवर्तमान अध्यक्ष सह मझौली पँचायत के मुखिया अजय कुमार यादव ने किया।इस बैठक में सर्व प्रथम नव निर्वाचित मुखिया एवम उनके प्रतिनिधियों का परिचय हुआ और उसके बाद विभिन्न मुद्दे पर चर्चा हुआ।संगठन को मजबूत करने एवम विकासात्मक कार्यो में आने वाली बाधाओं को दूर करने के उधेश्य से प्रखण्ड स्तर पर संगठन का गठन किया गया ।बैठक में उपस्थित मुखिया एवम उनके प्रतिनिधियों ने बिदुपुर पँचायत के मुखिया मुन्नी देवी को प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष पद के नाम का प्रस्ताव रखा,जिसे कथौली या पँचायत के नव निर्वाचित मुखिया अरुण कुमार साह ने समर्थन किया।प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष बनने पर बिदुपुर पँचायत की मुखिया मुन्नी देवी ने सभी उपस्थित मुखिया एवम उनके प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला मुखिया संघ के निवर्तमान अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि संगठन का विस्तार आगामी बैठक में किया जाएगा।इस अवसर पर सैदपुर गणेश पँचायत के मुखिया सरोज देवी के पति प्रवीण कुमार,अजय यादव,चन्दन भास्कर,शिव नारायण राय,रीना देवी पति राजीव कुमार,स्वीटी कुमारी पति हृतिक कुमार,मुन्नी देवी,सुनीता देवी,राम जतन कुमार,अरुण कुमार साह,शिवम कुमार उर्फ मुन्ना राय,राम नरेश भगत,संगीता देवी,धर्मशीला देवी,मिलन कुमार सिंह,सहित मनोज कुमार यादव,पूर्व उप प्रमुख ब्रज किशोर सिंह आदि उपस्थितथे।

फोटो

Google search engine
Previous articleभाभी माँ’ का फर्स्ट लुक जारी
Next articleड्युटी पर तैनात गार्ड ने बैंक परिसर में चलायी गोली, बैंक परिसर में मची अफरातफरी