बिदुपुर पुलिस ने दिलावरपुर गोबर्धन पंचायत मधुरापुर गांव के पूर्व मुखिया पति लव सिंह उर्फ लव कुमार सिंह के नृसंश हत्यारोपी सहित कई संगीन मामले के आरोपी कुणाल सिंह को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अपराधी की तलाश पुलिस को बीते दो वर्षों से थी जिसमे कई बार छापेमारी में उसे गिरफ्तार करने में पुलिस चूक गई।
बताते चले कि पंचायत चुनाव में चुनावी रंजिस और पंचायत में अपनी वर्चस्वता को लेकर 15 मई 2020 में षड्यंत्र कर घर से बुलाकर गोलियो से छलनी कर कर दिया गया था।मृतक की पत्नी पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमे प्रमुख आरोपी मधुरापुर गांव के पप्पू सिंह एवम पानापुर के कुणाल सिंह सहित अन्य बनाये गए।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूर्व पप्पू सिंह की गिरफ्तारी पुलिस ने की थी लेकिन कुणाल सिंह फरार रहा और पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवार के पक्ष में सक्रिय भी रहा।हालाकि उसके गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कई दफे छापेमारी किया लेकिन सफल नही हो पाया।
बिदुपुर थाने में दर्ज मामले–
बिदुपुर थाना कांड 110 /2008,172 / 2020 मुखिया पति लव सिंह हत्याकांड एवम 553/ 2021 विवेक शर्मा हत्याकांड के मामले सहित विदेशी शराब कांड मामले में 198/ 2021,220/2021, 317 / 2021 के साथ मारपीट कांड 510 /2019 मामले में पुलिस ने कुणाल सिंह को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष धनन्जय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस कुणाल की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय थी और पता चला कि पुलिस से छिपकर वह गांव के ही अपने घर बगल के किसी के घर मे सोया हुआ है जिसके बाद थाने के एसआईयशवंत मिश्रा,एसआई जय प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी एवम सशस्त्र बलों के जवान के साथ छापेमारी की गई और कुणाल सिंह पकड़ा गया।