वाणीश्री न्यूज़, पानापुर (सारण)। भाजपा के सेवा समर्पण कार्यक्रम अभियान के पांचवे दिन प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय पानापुर सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रांगण में स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम के संबंध में विधायक श्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 71वें जन्म दिवस के अवसर पर 16 सितंबर से सात अक्टूबर तक पार्टी द्वारा सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उसी अभियान के तहत सोमवार को पौधरोपण किया गया।
इस मौके पर पानापुर मंडल भाजपा अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, सुरेंद्र पंडित, मनोज कुमार गिरी, विजय प्रकाश तिवारी, हरेंद्र प्रसाद सिंह, राजू कुमार यादव, विनय कुमार साह, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, शत्रुघ्न नारायण सिंह, रंजीत कुमार सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।