वाणीश्री न्यूज़ , बकसर । लोजपा की आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक राजपुर प्रखंड के राजपुर में पूर्व विधायिका स्वर्गीय श्यामप्यारी देवी जी के आवास पर प्रखंड अध्यक्ष सोमप्रकाश पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक का संचालन जिला लोजपा के वरिष्ठ नेता धर्मपाल पासवान ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर जिला लोजपा के जिलाध्यक्ष सह डुमराँव विधान सभा लोजपा के पूर्व प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित हुए।
बैठक में राजपुर प्रखंड के लगभग उन्नीसों पंचायत के समर्पित कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाग लिए। सभी उन्नीसों पंचायत अध्यक्षो ने आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने हेतु अपनी बात रखी। बैठक में आगामी 04 चार सितंबर को बक्सर में होने वाली आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम प्रारंभ के पहले लोजपा के संस्थापक भारत सरकार के पूर्व वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्री आदरणीय स्वर्गीय रामबिलास पासवान जी के तैल चित्र पर जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने पुष्पांजली अर्पित किया।
बैठक में सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौपी गई।राजपुर प्रखंड के सभी कार्यकर्ता जो आशीर्वाद यात्रा में भाग लेने के लिए बक्सर पहुँचेगे उन सभी लोगों को बक्सर गोलंबर पर स्वागत करने के लिए जिम्मेदारी प्रदान की गई।राजपुर के सभी कार्यकर्ता वहां से जुलुस के शक्ल में बक्सर गोलंबर पर पहुंचेगें। राजपुर प्रखंड से एक हजार से ऊपर दो पहिया व तीस चार चक्का से कार्यकर्ता आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। जिला मुख्यालय में होने वाली आशीर्वाद यात्रा में राजपुर प्रखंड के इन सभी पंचायतो से हजारो हजार कार्यकर्ता भाग लेगें।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि बक्सर में चार सितंबर को आशीर्वाद यात्रा आयोजित है इस आशीर्वाद यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री चिराग पासवान जी का बक्सर जिला में आगमन होगा ।जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि डाक्टर अम्बेडकर और रामबिलास पासवान की प्रतिमुर्ति है चिराग पासवान चिंतन से और काम से चिराग पासवान दलितों, गरीबों, पिछड़ो, अल्पसंख्यको, वंचितों व ऊँची जाति के गरीब वर्गो के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दलित विरोधी हैं। बिहार में दलित समाज का दोहन हो रहा है। जुल्म और अत्याचार की धटनाओं का सबसे ज्यादा शिकार दलित समाज के लोग हो रहें हैं। सम्पूर्ण दलित समाज को चिराग पासवान के साथ गोलबंद होने की जरूरत है। गरीबों को चार डिसमिल जमीन देने, पक्का मकान बनवाने,बकाया कोटा पूरा करना,जैसी दलितो के लिए कल्याणकारी योजनाएं डपोरशंखी सावित हो रही है। बक्सर जिला लोजपा के एक एक कार्यकर्ता व सभी जाति धर्म की जनता माननीय श्री चिराग पासवान जी के साथ खड़ी है। माननीय श्री चिराग पासवान जी उस दिन बक्सर की महान जनता से आशीर्वाद लेंगे। इस बैठक में संगठन मंत्री निर्भय निराला, उपाध्यक्ष संजय कुमार पासवान, ओमप्रकाश पासवान, दलित सेना उपेन्द्र कुमार पासवान,राकेश दूबे, मुसाफिर पासवान, जंगबहादुर पासवान, गिरदावल राजभर,राजीव रंजन पासवान, संजय पासवान, विन्धयाचल पासवान, संतोष पासवान,इन्द्रदेव सिंह, अतुल पासवान, रामदयाल पासवान, नगीना पासवान, वैजनाथ पासवान, ठाकुर भानु शंकर सिंह प्रेम पासवान, दमोदर पासवान, इत्यादि कार्यकर्ता भाग लिए ।