वाणीश्री न्यूज़, छपरा (सारण)। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं अम्बिका आईटीआई छपरा के संस्थापक निदेशक जयराम सिंह की हृदय गति रुकने से असामयिक निधन हो गया। इनके निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया गया है। जिसका भरपाई निकट भविष्य में नही हो पायेगी।यह उद्गार विधान सभा के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह ने जयराम सिंह आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद व्यक्त किया।
वहीं प्रदेश कार्यसमिति एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जय राम सिंह हमारे अध्यक्षीय काल में पार्टी में सक्रिय रूप से काम शुरू किया था। आज तक पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे। छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जयराम सिंह पार्टी के साथ साथ समाज मे भी अग्रणी भूमिका निभाते रहे है।
जयराम सिंह के शव यात्रा में पहुंच कर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व जिला रमेश प्रसाद, बिहार भाजपा के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन कुमार सिंह, पूर्व भाजपा महामंत्री श्रीनिवास सिंह, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय, किसान मोर्चा के महामंत्री अर्धेन्धु शेखर, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अशोक कुमार, पूर्व जिला प्रवक्ता राजेश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।