पातेपुर पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने हत्या आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: विजय कुमार,पातेपुर। पातेपुर थाना क्षेत्र के मंडई डीह गांव से दिल्ली पुलिस ने पातेपुर थाने की पुलिस के सहयोग से हत्या के आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस हाजीपुर सिविल कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ दिल्ली लेकर चली गई।

इस संबंध में शनिवार को जानकारी देते हुए पातेपुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार एवं हत्या के मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस पदाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांडा असवारी गांव निवासी 47 वर्षीय नवीन सिंह चार साल पूर्व अपनी पहली पत्नी के मौत के बाद थाना क्षेत्र के मंडई डीह गांव के एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर यहां से भगा कर दिल्ली लेकर चला गया था। जहां दोनो किसी कंपनी में काम कर रहे थे।

इसी दौरान लड़की के कथित पति का दोस्त दिल्ली के मेट्रो विहार निवासी राज उर्फ राजकुमार का इसके घर आना जाना था।‌बीते 25 जून को उक्त युवक के अचानक गायब होने पर युवक के परिजनों ने स्थानीय थाने में प्राथिमिकी दर्ज कराई थी तथा 28 जून को के एन कांडजु थाना क्षेत्र में एक नाले में उक्त युवक की हत्या के बाद शव बरामद हुआ। पुलिस तफशिस में पता चलने के बाद दिल्ली पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर पातेपुर थाने के पुलिस के सहयोग से उक्त लड़की को उसके घर से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद सीवील कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली लेकर चली गई है।

Google search engine
Previous articleजमीन विवाद को लेकर दो पक्ष मे मारपीट
Next articleशराब माफियाओं ने किया पुलिस बल पर हमला