वाणीश्री न्यूज़, बिदुपुर।बिहार अनुसूचित जनजाति लोहार युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने बिदुपुर प्रखण्ड के दाउदनगर निवासी अमित कुमार पिता स्वर्गीय पप्पू शर्मा के आवास पर पहुंचकर समर्थको के साथ मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में जिला में तृतीय स्थान लाने पर खुशी का इजहार करते हुए सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि अमित कुमार कठिन परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया है,जो लोहार समाज के लिए काफी गौरव की बात है।उन्होंने अमित कुमार के कामयाबी का श्रेय माता कंचन शर्मा, दादा गंगा शर्मा एवम दादी शांति शर्मा को दिया। उन्होंने कहा कि लोहार समाज के लिए गर्व की बात है,उन्हें केवल सही दिशा एवम मार्गदर्शन दिया जाए तो अवश्य कामयाब होंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने अमित कुमार को अंग वस्त्र,बुके एवम मिठाई प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर जिला महासचिव डॉ अरुण कुमार शर्मा, प्रखण्ड अध्यक्ष बसन्त शर्मा, युवा अध्यक्ष सुजीत शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, राम विलास शर्मा, योगेंद्र शर्मा, धर्मनाथ शर्मा, उमेश शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, पप्पू शर्मा, सुनील शर्मा, सन्तोष कुमार शर्मा, महेश शर्मा, उदय शर्मा, अंजली कुमारी, प्रियंका कुमारी, टिंकू शर्मा, सुषमा शर्मा, सुष्मिता कुमारी, रौशनी शर्मा, अंशु आदि उपस्थित थे।

Previous articleबिदुपुर में निकाय चुनाव में बम्पर मतदान,398 में 396 मत का वोटिंग
Next articleराजीव रंजन ग्राम उत्थान ट्रस्ट अजमतपुर के द्वारा कराया गया क्विज प्रतियोगिता