प्रखंड- मुसाबनी

आज मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों के संग बैठक की गई। बैठक में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफलतापुर्वक संचालित करने हेतु आवयश्कता अनुसार दिशा-निदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त 15 वित्त अयोग की समीक्षा की गई। ठंड बढ़ने के कारण सभी पंचायतों में कंबल प्रखंड द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है जिसे ससमय लाभुको के बीच वितरण करने का निदेश दिया गया। आवास के बारे में समीक्षा करते हुए ससमय लाभुकों का आवास बनाने का निदेश दिया गया। बुधवार को फॉरेस्ट ब्लॉक में सरकार आप के द्वारा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम पंचायत भवन में न करते हुए पाथरगोड़ा स्कूल में करने का निर्णय लिया गया। मौके पर सभी पंचायतों के पंचायत सचिव उपस्थित थे।

 

पदाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी द्वारा बेनाशोल पंचायत के सबर बस्ती का निरीक्षण किया गया। इस दौरन सवरों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया। सर्वप्रथम प्रखंड विकास पदधिकारी द्वारा बेनाशोल पंचायत के उद्रुडीह सबर बस्ती गई और वहा के सवरों की समस्या से रूबरू हुई और तत्काल समस्या का समाधान करने हेतु पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया। इस दौरान बढ़ते हुए ठण्ड को ध्यान में रखती हुई सभी सबरों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इसके बाद लतारडीह सबर बस्ती गई और वहां के सबरों के बीच कंबल का वितरण किया गया और सभी सबरों को संख्त निर्देश दिया गया कि कंबल का उपयोग करेगी।

 

*# Team PRD EastSinghbhum, Jamshedpur*

Google search engine
Previous articleधूम धाम से मनेगा लोक जन शक्ति पार्टी का 21वां स्थापना दिवस,तैयारी जोर शोर से जारी 
Next articleDeGS अंतर्गत मोबाइल स्टेयरिंग कमिटी की बैठक