कांगड़ा,हिमाचल। प्रदेशकृष्ण कला मंच जयपुर द्वारा मासिक प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर कांगड़ा के डॉ राजीव डोगरा तथा उनकी छात्राओ संजना तथा आकृति को साहित्य गौरव सम्मान 2021 देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के लेखकों ने हिस्सा लिया जिसमें से 100 सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों को चुना गया। जिसमें कांगड़ा के डॉ राजीव,आकृति और संजना शामिल हैं। मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा, प्रिंसिपल नीरज गर्ग, रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी, भाषा अध्यापक वीणा मैडम ,संजना तथा आकृति के माता-पिता मोहिंदर,बीना देवी,मदन लाल,बीना देवी और शिमला के साहित्यकार रोशन जसवाल ने अत्यंत खुशी व्यक्त की और राजीव तथा बच्चों को शुभकामनाएं दी साथ ही राजीव को ऐसे ही बच्चों को प्रेरित कर लेखन में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया।

Google search engine
Previous articleकेन्‍द्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों को बधाई दी
Next articleआठवे चरण के मतदान के लिये ईवीएम कमिश्निंग का कार्य प्रारंभ