अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुनियाद केंद्र बिदुपुर में वृद्धजनों के सम्मान में किया गया कार्यक्रम

वाणीश्री न्यूज़,वैशाली। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित बुनियाद केंद्र बिदुपुर वैशाली में वृद्धजनों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का  शुभारंभ सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती प्रियंका प्रियदर्शिनी, बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक डॉ विनोद कुमार एवं वृद्ध संघ के अध्यक्ष श्री रामउचित सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक ने कहा कि हम लोगों को वृद्धजनों का सम्मान करना चाहिए एवं उनके अनुभव का लाभ उठाना चाहिए। वृद्ध जनों का सम्मान करना और प्रेरणा लेना हमारे लिए दैनिक बात है मगर आज एक दिन को विशेष तौर पर हम इसलिए मनाते हैं ताकि हम आपसे आभार प्रकट कर सके अपने सम्मान को प्रकट कर सके कि हम कितने भाग्यशाली हैं।

अगर हम अपने बुजुर्गों के आशीर्वाद और अनुभव से प्रेरणा नहीं लेते हैं तो हम अपने आज को खराब तो कर ही रहे हैं लेकिन इसके साथ-साथ अपने भविष्य को भी खराब करेंगे इसलिए हमें अपने बुजुर्गों से आशीर्वाद और उनके अनुभव से हमेशा प्रेरणा लेते रहनी चाहिए। जिला प्रबंधक श्री विनोद कुमार ने वृद्धजन दिवस मनाने का उद्देश्य एवं

सहायक निदेशक श्रीमती प्रियंका प्रियदर्शिनी द्वारा सम्मानित करते हुए

सरकार द्वारा वृद्धों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। बुनियाद केंद्र के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर अरविंद कुमार  वृद्धजनों के मानसिक परेशानी एवं उसके निदान के बारे में बताया।

वृद्ध संघ के अध्यक्ष श्री राम उचित सिंह ने वृद्धों को समाज और अपने घर में होने वाली समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वृद्ध होने के बाद हमे काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है कभी-कभी ताने भी सुनने को मिलते हैं। आज के जमाने में हमारे पुत्र पैसे तो ले लेते हैं लेकिन उसके बाद ना हमारी देखभाल करते हैं और ना ही हमारी इज्जत करते हैं। उन्होंने समस्याओं के बारे में बताते हुए यह भी कहा कि बुनियाद केंद्र में आने वाले सभी लोगो को काफी सुविधा मिल रही है । जैसे -जैसे उम्र बढ़ता है आंखों की परेशानी भी बढ़ती जाती है बुनियाद केंद्र में आंख के डॉक्टर तो हैं दवा भी देते हैं लेकिन अगर मोतियाबिंद हो जाए तो इसका इलाज यहां संभव नहीं हो पाता है वही कान के लिए मशीन तो मिलता है पर अगर परेशानी है तो राय भी देते हैं मगर इसका इलाज नहीं होता क्योंकि उसकी कोई व्यवस्था बिदुपुर बुनियाद केंद्र पर नहीं है जो की होनी चाहिए।

इस मौके पर वृद्धों के बीच चश्मा का वितरण भी किया गया। साथ ही बुनियाद केंद्र के सभी कर्मियों द्वारा उपिस्थत सभी वृद्ध जनों को अंगवर्त्र से सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर  स्नेहा कुमारी, डॉक्टर नीति सुमन, डॉक्टर नसरीन, डॉक्टर ज्योति वाला, डॉक्टर मनीषा, डॉ पंकज, बुनियाद केंद्र के लेखापाल अंजली कुमारी,संजय कुमार, रीता कुमारी सहित बुनियाद केंद्र के सभी कर्मी मौजूद थे।

 

Google search engine
Previous articleपंचायत चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन उम्मीदवारों की उमड़ी भीड़
Next articleजाने क्यों चर्चा में आ रहे हैं बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह