प्रशांत प्रकाश (वैशाली) : जंदाहा थाना परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन कर जंदाहा थाना से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का भावभीनी विदाई किया गया। थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित समारोह में उपस्थित पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों द्वारा सेवानिवृत्त हुए पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को फूल मालाओं से स्वागत करते हुए सम्मान पूर्वक सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। वही थाना परिवार की ओर से थाना अध्यक्ष अजय कुमार द्वारा उन्हें फूल मालाओं से स्वागत करते हुए अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के जंदाहा थाना में अल्पकाल में किए गए विभागीय कार्यों की सराहना करते उनके कार्यकुशलता एवं व्यवहार कुशलता पर गहरा प्रकाश डाला।

 

वक्ताओं ने उन्हें सम्मान पूर्वक पुलिस सेवा का कार्यकाल पूरा करने के लिए बधाई देते हुए उन्हें मंगलमय जीवन यापन की शुभकामना दी। अपने संबोधन में सेवानिवृत्त हुए अवर निरीक्षक श्री सिंह ने सेवा के अंतिम काल में जंदाहा थाना में कम समय में पुलिस सेवा के दौरान स्थानीय पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय आम जनों से मिले सहयोग एवं स्नेह पर आभार व्यक्त करते हुए सभी लोगों को अपनी ओर से शुभकामना दी। मालूम हो कि मूल रूप से वैशाली जिले के बिदुपुर थाना के क्षेत्र के चेचर निवासी विनोद कुमार सिंह 1987 में पुलिस सेवा में अपना योगदान किया था।

बताया जाता है कि पुलिस सेवा में योगदान की तिथि से करीब 31 वर्षों तक पुलिस महानिदेशक कार्यालय पटना में पदस्थापित रहकर अपनी सेवा देते रहे। तत्पश्चात उन्होंने राज्य मानवाधिकार आयोग में करीब 2 वर्षों तक अपनी सेवा दी। तत्पश्चात सेवाकाल के अंतिम समय में अल्पकाल तक सारण जिले के सोनपुर, मसरख एवं दिघवारा थाना में अपनी सेवा देने के पश्चात बीते 6 माह पूर्व से जंदाहा थाना में बतौर पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे. मालूम हो कि विभाग ने सराहनीय कार्य के लिए वर्ष 2016 में 26 जनवरी को श्री सिंह को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था।

समारोह में थाना अध्यक्ष अजय कुमार, अवर निरीक्षक सुरेश कुमार, अवर निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक रमाकांत यादव, सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, थाना कर्मी संजय कुमार, धीरज कुमार, राजीव कुमार पासवान, राजेंद्र पासवान, मिंटू कुमार, वीर बहादुर पासवान, सतीश कुमार, महेश पासवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Google search engine
Previous articleमहोत्सव के माध्यम से शाहाबाद के विकास का आगाज आगामी 5 दिसम्बर को सभी दलों के नेता भरेगें हुंकार  शाहाबाद के विकास के लिए झारखंड से आएंगे राजनेता ऐतिहासिक रोहतासगढ़ किला में हो रहा है आयोजन
Next articleफोटो कैप्शन: रिद्धि-सिद्धि सेंट्रल स्कूल नचाप में परीक्षा देते परीक्षार्थी