रिपोर्ट: मोहम्मद शाहनवाज अता, हाजीपुर(वैशाली)जिले के जन्दाहा प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जन्दाहा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार ने की।जबकि कार्यक्रम में जन्दाहा अंचल के अंचलाधिकारी निशांत कुमार भी मौजूद थे।
इस कार्यक्रम में सुधीर कुमार प्रधान सहायक जन्दाहा,अशोक कुमार उच्च वर्गीय लिपिक प्रखंड जन्दाहा,महेश प्रसाद सिंह प्रधान सहायक अंचल जन्दाहा,मुन्नी कुमारी उच्च वर्गीय लिपिक अंचल जन्दाहा,शिव कुमार सिंह अंचल नाजिर अंचल जन्दाहा,अंजू कुमारी निम्न वर्गीय लिपिक अंचल जन्दाहा को स्थानांतरण होने पर अंग वस्त्र,उपहार के साथ पुष्प माला पहना कर विदाई दी गई।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी ने सभी स्थानांतरण होने वाले कर्मियों को पुष्प माला पहना कर सम्मानित किया और अंग वस्त्र,उपहार देकर भावभीनी विदाई दी।
मौके पर मौजूद लोगों से संबोधित करते हुए कहा कि यह सभी कर्मी का जन्दाहा से स्थानांतरण हुआ है लेकिन यह हम सभी के दिलों में हमेशा रहेंगे।कर्मियों की तारीफ करते हुए कहा कि सभी ने प्रखंड एवं अंचल के कामों को ससमय और बखूबी अंजाम दिया।इन सभी के सराहनीय प्रयास से ही जन्दाहा प्रखंड में प्रधान मंत्री आवास योजना सफल हुआ और प्रखंड को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में वीरेन्द्र कुमार शर्मा प्रखंड कृषि पदाधिकारी जन्दाहा,प्रखंड नाजिर शकील अहमद अंसारी,चन्द्र शेखर साह ग्राम कचहरी जन्दाहा,राजीव कुमार झा शिक्षक,प्रभाकर कुमार शिक्षक,संतोष कुमार शिक्षक,मोहम्मद इम्तियाज अहमद शिक्षक,पशुपति कुमार,आलोक कुमार आदि समेत अन्य सहायक,प्रखंड एवं अंचल में पदस्थापित सभी कर्मी मौजूद रहे।