वाणीश्री न्यूज़, हाजीपुर(वैशाली)। बिदुपुर प्रखंड के दाउद नगर पंचायत के किसानों ने अपनी समस्याओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी किरण कुमारी से मिलकर अवगत कराया। उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर एक आवेदन भी दिया जिसमें उन्होंने स्थानीय पैक्स के द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की अधिप्राप्ति नहीं करने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि पंचायत राज दाउदनगर के पैक्स अध्यक्ष धान की खरीदारी नहीं कर रहे हैं और अगल-बगल के पंचायतों के पैक्स द्वारा धान खरीदने को लेकर पूछे जाने पर उनके द्वारा धान खरीदने को तैयार नहीं होने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि पैक्स द्वारा धान की खरीदारी नहीं करने के कारण मजबूरन किसानों को बिचौलियों के हाथों कम मूल्य में धान बेचना मजबूरी बनती जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि दाउदनगर पैक्स के माध्यम से कोई भी सुविधा जैसे खाद, बीज, केसीसी इत्यादि भी नही मिलती है जिससे किसान सरकारी लाभ से वंचित हो रहे हैं। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी किरण कुमारी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी से इस संबंध में जानकारी प्राप्त की और प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 2 दिनों के अंदर दाउदनगर पंचायत के पैक्स को खरीदारी करने का निर्देश दिया जाए।

अगर पैक्स द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो उसे डिफॉल्टर घोषित करते हुए उस पर कार्रवाई किया जाए। साथ ही साथ दाउदनगर के सभी निबंधित किसानों को नजदीकी दूसरे पंचायत के पैक्स से निबंधित करते हुए टैग कर दिया जाए तथा उस पैक्स को इन किसानों से खरीदारी करने और अन्य सुविधा देने का निर्देश दिया जाए ।

 

Google search engine
Previous articleघर के कमरे में मिला युवक का शव , हत्या की आशंका
Next articleशिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षाविदों को किया गया सम्मानित