रिपोर्ट प्रमोद यादव सुल्तानपुर। राम बरन पी जी कालेज विभारपुर जयसिंहपुर सुल्तानपुर की एम ए भाग 1 की छात्रा अमीना बानो को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या ने खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय योगदान देने हेतु अमीना बानो को खेल रत्न सम्मान से सम्मानित किया।
उप मुख्यमंत्री आज सुल्तानपुर में भारतीय जनता पार्टी के गरीब कल्याण जान सभा को संबोधित कर रहे थे।ज्ञातव्य हो कि अमीना राष्ट्रीय स्तर पर किक बॉक्सिंग एवं तायकांडो में कई स्वर्ण पदक जीतकर के केवल अपने कॉलेज का नाम ही नही अपितु प्रदेश एवं देश का भी मान बढ़ाया है।श्री मौर्य ने अमीना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राम बरन पी जी कालेज विभारपुर जयसिंहपुर सुल्तानपुर के प्रबंधक अजय कुमार सिंह सर,माननीय विधायक सदर श्री राज प्रसाद उपाध्याय,प्रसाशक संजय सिंह उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर श्री अरविंद कुमार समेत बड़ी संख्या में लोगो ने अमीना की शानदार उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी।