वाणीश्री न्यूज़, जन्दाहा, रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार चौधरी। वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड के चकमहदीन सेंट्रल स्कूल परिसर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।बैंड बाजे, हाथी घोड़ा के साथ हुए इस कलश यात्रा में 501 कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया।
कलश यात्रा यज्ञ स्थल चकमहदीन से जंदाहा ब्लॉक परिसर पहुंच महनार गंगा घाट से लाये गंगाजल को विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोचार के साथ कलश भरा गया। जिसके बाद कलश यात्रा मुनेश्वर चौक , अंबेदकर चौक ,गांधी चौक जंदाहा बाजार होते हुए यज्ञ स्थल चकमहदीन में शोभायात्रा को लाया गया कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।इस शोभायात्रा में जन्दाहा थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम खुद पुलिस बल एबं बीएमपी जवानों के साथ मौजूद रहे ताकि किसी प्रकार घटना न हो सके। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बड़े -बुजुर्ग ,छोटे-छोटे बच्चों ने पूरे भक्ति के साथ हिस्सा लिया।
इस मौके पर यज्ञ के आयोजनकर्ता- राजन चौधरी ,अमरेंद्र चौधरी ,नीतू चौधरी ,रंजीत चौधरी ,वार्ड सदस्य चुन्नू चौधरी, शिक्षक -राजीव कुमार झा ,समीर चौधरी ,सोनू चौधरी, एवं रसलपुर पुरुषोत्तम पंचायत के मुखिया – जग नारायण साह, डाबर चौधरी ,बम भोला चौधरी एवं समस्त चकमहदीन वासी शामिल थे। बताते चले कि संध्या 4 बजे से कथावाचक- (श्रीदेवी महेश्वरी देवी श्री जी) -के द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है। इस कथा का लाइव प्रसारण भी आस्था भजन पर दिखाया जाएगा।