वाणीश्री न्यूज़,  मुजफ्फरपुर। जिले के कच्ची पक्की चौक पर शनिवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने किराया दुकानदार आशीष कुमार को गोली मार दी। अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली दुकानदार के पेट में लगी। बाइक सवार तीन अपराधी भागने लगे। स्थानीय लोगों में एक को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई कर अधमरा कर दिया। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की की।

दुकान में लूटपाट के अलावा सिगरेट लेने के विवाद में फायरिंग की बात पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आयी है। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए अपराधी ने सिगरेट की खरीदारी को लेकर हुए विवाद में फायरिंग की बात कही है। उससे दोनों फरार अपराधियों के बारे में पूछताछ की गई। इसके बाद कई इलाकों में छापेमारी की गई। इससे पहले आक्रोशित लोगों ने आरोपित को पुलिस की गाड़ी से उतारकर पुन: पिटाई करने की कोशिश की। विरोध करने पर लोगों ने जमकर हाथापाई और धक्का-मुक्की भी की।

स्थिति अनियंत्रित होने पर अतिरक्ति पुलिस जवानों को बुलाया गया। स्थिति बिगड़ती देखकर हिरासत में लिए गए अपराधी को लेकर पुलिस रवाना हो गई। घायल आशीष को बैरिया स्थित एक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई गई है। घटना रात करीब नौ बजे की बताई जाती है। उनकी भतीजी पीहू ने बताया कि बाइक से तीन युवक आए थे। चाचा से दो सिगरेट खरीदी। इसके बाद पैसा देकर चले गए। दो मिनट के बाद दोबारा एक युवक आया। उसके हाथ मे पस्टिल था। वह काफी डर गई। इसके बाद उसने ऊपर जाकर मम्मी को बताया। इसके बाद हमलोग नीचे पहुंचे। चाचा खून से लथपथ होकर जमीन पर पड़े थे।

बयान
अपराधी ने कच्ची पक्की चौक पर किराया दुकानदार के भाई को गोली मार दी। जख्मी आशीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन में से एक अपराधी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। सिगरेट लेने के दौरान हुए विवाद के अलावा लूटपाट को लेकर घटना की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।
-जयंतकांत एसएसपी

 

Google search engine
Previous articleमुजफ्फरपुर के गायघाट में नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म
Next articleएम्बुलेंस वाहन के परिचालन से सुदूर गांव-देहात के मरीजों को होगी सुविधा: योगेंद्र शर्मा