वाणीश्री न्यूज़, महुआ। महुआ प्रखंड क्षेत्र के अनेकों भागों में भाई-बहन के अटूट रिश्तो का महापर्व रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार की सुबह से ही बहनों ने अपने भाइयों के कलाइयों में राखी बांधते हुए उसके दीर्घायु जीवन की कामना की। रक्षाबंधन के मौके पर महुआ बाजार में भी बड़ी चहल-पहल देखी गई। राखी की बिक्री के साथ-साथ मिठाइयों की जमकर बिक्री हुई।

इस मौके पर राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोगों ने भी रक्षाबंधन की बधाइयां एवं शुभकामनाएं एक दूसरे को दी। वही महुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी जदयू के प्रदेश महासचिव प्रवीण ने भी अपने क्षेत्र में घूमकर रक्षाबंधन के मौके पर लोगों से मिलते हुए पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वही पार्टी के युवा कार्यकर्ता महुआ मुकुंदपुर वार्ड नंबर 11 निवासी राजा बाबू के घर पहुंच कर राजा बाबू के कलाई में राखी बांधकर उसके दीर्घायु जीवन की कामना की। ज्ञात हो कि जदयू नेत्री डॉक्टर आसमा परवीन के द्वारा विगत 2 वर्षों से रक्षाबंधन के मौके पर उसके घर पहुंच कर राखी बांधते हुए देने का सिलसिला आज भी लगातार जारी है।

वही महुआ प्रखंड क्षेत्र के महुआ मुखिया संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार, उपाध्यक्ष सह समसपुरा के मुखिया रामनरेश साह,सरपंच पति जुगल किशोर पासवान,कन्हौली धनराज के मुखिया सीमा कुमारी,कन्हौली विशनपर्शी के मनोज कुमार, मंगू राही की मुखिया बबीता देवी,समाजसेवी डॉक्टर शंभू शरण ठाकुर,सिंघाड़ा उतरी के मुखिया देवी कुमारी देवी आदि के साथ साथ अनेकों लोगों ने रक्षाबंधन के पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे का भी संदेश दिया है।

 

Google search engine
Previous articleअनिशाबाद में खुला रिट्ज का फैमिली रेस्टोरेंट
Next articleभाई बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया