वाणीश्री न्यूज़, वैशाली । वैशाली के लालगंज  का रहने वाला गुडू साह का अबैध फैक्ट्री नालंदा में भी पकड़ा गया है।  बताया जाता है कि नालंदा पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोहसराय थाना के आशा नगर मोहल्ला में रेड कर भारी मात्रा में हिमालया, इमामी,डिटॉल,जैसे देश के नामी ब्राण्ड  कम्पनी के नाम पर नकली समान बानाने वाले फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।फैक्ट्री से तैयार नकली तेल,साबुन, फेस क्रीम आदि,बरामद किया गया है।

इतना ही नही भारी मात्रा में रैपर,खाली बोतल भी पुलिस जब्त किया है। नकली समान तैयार करने वाले रोमेट्रियल के साथ उपकरण भी जब्त किया गया है।सोह सराय पुलिस ने बताया ब्राण्ड प्रोटेक्शन के फील्ड ऑफिसर अंजनी कुमार के सूचना पर पुलिस रेड किया था।इस मामले में दो के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।एक आरोपी पटना के मो0 केश है दूसरा वैशाली का गुडू साह है। यह दोनों पेशेवर नकली समान बनाने का कोरोबार करता है,गुडू साह लालगंज का रहने वाला है जिसके यँहा लगभग 20 दिन पूर्व लालगंज थाना पुलिस ने मकान में छापामारी कर  लगभग 50 लाख से ऊपर का नकली तैयार  समान जब्त किया था।

गुडू साह के घर से नकली जीवन रक्षक दवा भी जब्त किया गया था। जिसे पूरे वैशाली जिला में खलबली मच गया था। वंही मो0 केश के खिलाफ वैशाली के सदर थाना में नकली समान बनाने को लेकर मामला दर्ज है।मो0 केश सदर थाना से महज कुछ दूरी पर नकली सेनेटाइजर फैक्ट्री एक किराए के मकान में चलता था।,पुलिस ने यह भी बताया कि दोनो आरोपी के खिलाफ नकली समान तैयार को लेकर  बिहार के कई जिला में एफआईआर दर्ज है।दोनो की गिरफ्तारी जल्द हो इसको लेकर पुलिस रेड कर रही है ओर पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Google search engine
Previous articleआंगनवाड़ी केंद्रों पर किया गया अन्नप्राशन का रस्म
Next articleसुप्रिया हत्याकांड मामले में अबतक की कार्यवाई