वाणीश्री  न्यूज़ , डेस्क ।  वैशाली में केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को विरोध का सामना करना पड़ा।  उनके काफिले पर लोगों ने स्याही फेंक दिया। हालांकि स्याही केन्द्रीय मंत्री पर फेंका गया था, लेकिन उन तक नहीं पहुंची वे गाड़ी के पिछले सिट पर थे जिससे उनके कुरते पर ही कुछ छीटे पर कर रह गई । उनकी जगह कार्यकर्ता पर स्याही पड़ गया।  इस घटना के बाद थोड़ी देर के लिए वहां पर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी।

बताया जा रहा है कि बाढ़ से पीड़ित लोगों ने पशुपति कुमार पारस का विरोध किया।  आपदा की इस घड़ी में इनके हाजीपुर नहीं आने से लोग नराज थे।  हालांकि थोड़ी देर बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया. केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पशुपति कुमार पारस अपना संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे हैं।
दरअसल, लोजपा पारस गुट का संचालन अब पशुपति कुमार पारस कर रहे हैं।  चिराग पासवान को छोड़कर सभी सांसद पशुपति कुमार पारस के गुट में हैं। दोनों गुट खुद को असली लोजपा बता रहे हैं। लेकिन लोकसभा में पशुपति कुमार पारस को ही नेता पद की मान्यता मिली है।  जबकि, केंद्रीय कैबिनेट में लोजपा का प्रतिनिधित्व पारस को ही दिया गया है।  उन्हें फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय की जिम्मेवारी दी गई है।

बता दें कि 6 अगस्त को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और 16 अगस्त को जेडीयू कोटे से बने केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के पद संभालने के बाद पहली बार पटना आने पर जोरदार स्वागत किया गया था।  इसी कड़ी में अब पशुपति कुमार पारस पटना आए तो उनके समर्थक भी जोरदार स्वागत किया।  फिर प्रतिद्वंद्वी गुट चिराग पासवान को भी अपनी ताकत दिखाना है।

 

Google search engine
Previous articleE PAPER वाणीश्री न्यूज़ 24-08-2021
Next articleअक्टूबर में कहर बरपायेगी कोरोना की तीसरी लहर, बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा