वाणीश्री  न्यूज़ , डेस्क ।  भारतीय राजनीतिज्ञ और राजनेता कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को माधोली,अटरोली, अलीगढ़, संयुक्त प्रांत, ब्रिटिश भारत (अब, उत्तर प्रदेश, भारत) में हुआ था। वर्तमान में इनकी उम्र 88 वर्ष है, अपने राजनितिक सफर में अभी तक कई पार्टियों में रह चुके है। जैसे भारतीय जनसंघ (1967-1980), भारतीय जनता पार्टी (1980-20 जनवरी 2009), राष्ट्रीय क्रांति पार्टी (1999), समाजवादी पार्टी (2009-2010), जन क्रांति पार्टी (2010-2013), वर्ष 1967 में, कल्याण सिंह पहली बार UP विधानसभा सदस्य के लिए चुने गए और वर्ष 1980 तक सदस्य रहे ।

कल्याण सिंह का राजनीतिक सफर
जून 1991 में, BJP को विधानसभा चुनावों में जीत मिली उसके बाद कल्याण सिंह पहली बार उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री बने। उसके बाद कुछ ही दिनों बाद बाबरी मस्जिद विध्वंस हो गया, उसके बाद ये 6 दिसंबर 1992 को राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, साल 1997 में, कल्याण सिंह फिर से राज्य के CM बने और वर्ष 1999 तक पद पर बने रहे। उसके बाद इनका बीजेपी से कुछ ताल मेल सही नहीं रहा और ये बीजेपी छोड़ दिए और ‘राष्ट्रीय क्रांति पार्टी’ का गठन किया।
समय बीतता गया वर्ष 2004 में अटल जी के निवेदन पर इन्होंने फिर से बीजेपी ज्वाइन कर लिया और बुलंदशहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद नियुक्त किए गए। वर्ष 2009 के आम चुनाव में फिर बीजेपी से अलग हो गए और एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में इटावा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 2009 में समाजवादी पार्टी में ज्वाइन किये।
2013 में फिर से BJP में आये, और 4 सितंबर 2014 को, उन्होंने राजस्थान  के गवर्नर के रूप में शपथ ग्रहण की। 28 Jan 2015 से 12 Aug 2015 तक, उन्होंने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।

संछिप्त परिचय
नाम – कल्याण सिंह
जन्म – 5 जनवरी 1932
गृहनगर – अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत
पिता का नाम – श्री तेजपाल सिंह लोधी राजपूत और
माता का नाम – श्रीमती सीता देवी
शैक्षणिक योग्यता – बीए,एलएलबी (BA LLB)
कॉलेज – धर्म समाज महाविद्यालय, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
काम – भारतीय राजनेता
राजनीतिक दल – भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी – रामवती
बच्चे – 2 राजवीर सिंह (राजनेता) , बेटी – प्रभा देवी
कुल संपत्ति (लगभग) 70 लाख (वर्ष 2020 के अनुसार)
पसंदीदा राजनेता – अटल बिहारी वाजपेयी
जाना पसंद करते है – सिंगापुर, थाईलैंड
पसंदीदा खेल – कबड्डी, टेनिस
राजनीतिक यात्रा –  वर्ष 1967 में, वह पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य के लिए चुने गए और वर्ष 1980 तक सदस्य रहे।

• जून 1991 में, बीजेपी को विधानसभा चुनावों में जीत मिली और कल्याण सिंह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
• बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद, कल्याण सिंह ने 6 दिसंबर 1992 को राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
• वर्ष 1997 में, वह फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बने और वर्ष 1999 तक पद पर बने रहे।
• बीजेपी के साथ मतभेदों के कारण, कल्याण सिंह ने भाजपा छोड़ दी और ‘राष्ट्रीय क्रांति पार्टी’ का गठन किया।
• वर्ष 2004 में, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अनुरोध पर, वह भाजपा में वापस आ गए।
• वर्ष 2004 के आम चुनावों में, वह बुलंदशहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद नियुक्त किए गए।
• वर्ष 2009 में, आम चुनावों में वह पुनः बीजेपी से अलग हो गए और एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में इटाह निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।
• वर्ष 2009 में, वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
• वर्ष 2013 में, वह पुनः भाजपा में शा hमिल हुए।
• 4 सितंबर 2014 को, उन्होंने राजस्थान के गवर्नर के रूप में शपथ ग्रहण की।
• 28 जनवरी 2015  से 12 अगस्त 2015 तक, उन्होंने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।

 

Google search engine
Previous articleE PAPER वाणीश्री न्यूज़ 23-08-2021
Next articleसरकार के आदेश की प्रतियां जलाकर शिक्षकों ने जोरदार विरोध प्रकट