वाणीश्री न्यूज़, छपरा (सारण)। छपरा (सारण)। अब तक जिसने सैकड़ों सांपो को जीवन दान दिया था। आज वही बन गए उसका काल। उक्त घटना मांझी प्रखण्ड के शीतलपुर गांव निवासी दिगंबर साह का 25 वर्षीय पुत्र मनमोहन उर्फ भुअर का है।जिसे रविवार को एक विषैले सांप ने डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। लोग आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। मगर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है भुअर रक्षाबंधन के दिन सांप को अपनी बहनों से राखी बंधवा रहा था। इसी क्रम में सांप ने उसे डंस लिया। डॉक्टरों के द्वारा उसे मृत घोषित कर देने के बाद उसके परिवार में हाहाकार मच गया है। उसकी माँ मंजू कुँवर समेत भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मनमोहन उर्फ भुअर पेसे से एक किसान था। तीन भाइयों में वो मंझला था। बड़ा भाई भी घर पर ही रहकर खेती करता हैं।एक छोटा भाई अभी इंटर में पढ़ाई कर रहा है। भुअर की तीन छोटी बहनें है। मृतक के पिता दिगम्बर साह का स्वर्गवास दो साल पहले बीमारी के कारण हो गया चुका है। जिसके बाद परिवार की सबसे बड़ी जिम्मेवारी भुवर पर हीं थी।
उसकी नवम्बर में शादी तय हुई थी। जो नियति का मंजूर नही था वही हुआ। बताया जाता है कि सांप के डसे हुए कई लोगो को मौत के मुंह से भुअर ने निकाला था।उसे सांपो का सच्चा हितैषी भी लोग कहते थे। पर आज वही सांप उसके लिए काल बन कर डस लिए और जिससे उसकी मौत हो गई। अतः हम समाचार के माध्यम से आप सभी लोगो से अपील करते है कि कभी भी किसी विषैले जीव जंतु पर भरोसा नही करे कभी भी आपका जीवन संकट में पड़ सकता है।