वाणीश्री न्यूज़, पटना बिहार सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने आज अक्षत सेवा सदन यारपुर में मिलकर चले अभियान का शुभारंभ किया।अक्षत सेवा सदन मरीजों की बेहतर सेवा कर रहा है। यारपुर केदार कुटीर में स्थित यह संस्थान आज से एक अभियान ‘मिलकर साथ चलें’ शुरू किया है। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि  हम सब जानते हैं डॉक्टर को धरती पर भगवान का दर्जा प्राप्त है।

वहीं एक कहावत है कि ग्राहक देवता समान होते हैं। अर्थात, डॉक्टरों के ग्राहक मरीज होते हैं। मतलब धरती पर के भगवान डॉक्टर के भगवान समान मरीज हैं। इस रिश्ते का ख्याल रखा जाय तो हम सब मिलकर चिकित्सा सुविधा एवं सेवा को और शानदार बना सकते हैं। अक्षत सेवा सदन और लाइंस क्लब इस दिशा में मरीजों का विश्वास जीत उल्लेखनीय कार्य के लिए शुभकामनाएं!

लायंस क्लब पाटलिपुत्रा आस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दानापुर स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रविकांत नारायण , जीएसटी कमिश्नर आलोक कुमार सिंह , डॉ सरसिज नयनम , अक्षत सेवा सदन के संचालक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमूल्या सिंह , उनकी पत्नी महावीर कैंसर संस्थान की मेडिकल निदेशक डॉ मनीषा सिंह आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

 

 

 

Google search engine
Previous articleसही पोषण ही हमारे जीवन को रख सकता है निरोग
Next articleअभिनेता कुणाल सिकंद शॉट फिल्म the child abuse में निगेटिव कैरेक्टर में दिखेंगे