वाणीश्री न्यूज़, जन्दाहा। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री डॉo ऐश्वर्या बिस्वाल और महिला मोर्चा की विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती डॉ शोभा श्रीवास्तव का प्रवास कार्यक्रम वैशाली जिले के महनार विधानसभा क्षेत्र में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

उन्होंने चर्चा में विशेष तौर पर बूथ को सशक्त बनाने पर जोर दिया। इस बैठक का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह बूथ अध्यक्ष श्री सुजीत कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री मनोज मेहता, महिला मोर्चा की क्षेत्रिय प्रभारी श्रीमती सिमा सिंह, दिलीप कुमार सिंह, कल्याणी ठाकुर, बबिता सिंह, आनंद कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, राजेश कुमार उर्फ पिन्टू सिंह के साथ कई बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहें।

Google search engine
Previous articleकस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय बिदुपुर में सुरक्षा को किया जा रहा अनदेखा, कभी भी घट सकती है अप्रिय घटनाएं
Next articleवेब पत्रकारों की समस्या के समाधान के लिए और उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रतिनिधि मंडल आ कर मिले : संजय झा