
रिपोर्ट: मृत्युंजय कुमार
भगवानपुर (बेगूसराय) तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत काजीरसलपुर गांव में शुक्रवार को एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस सम्बंध में ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार आंनद ने बताया कि मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी कारी सिंह के पुत्र करीब 45 वर्षीय मुकेश सिंह के रूप में किया गया।
मृतक मुकेश सिंह की शव काजीरसलपुर मोड़ स्थित अपने डेरा के पीछे मछली पालन हेतु तलाब में मिली है। शव को निकालने के बाद पता चला कि उसके सीने व पंजरा में गोली लगी है।
घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी ओमप्रकाश उक्त स्थल पर पहुँच कर मामले की छानबीन की। थानाध्यक्ष ने बताया की मृतक मुकेश सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का था, जिसका तेयाय ओपी में छिनतई व लूट का मामला दर्ज हैं। इस घटना से क्षेत्र में हरकंम्प मच गया है।