
रिपोर्ट: रविकांत कुमार, राघोपुर। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की दूसरी पुण्यतिथि राघोपुर भाजपा कार्यालय में फतेहपुर में आयोजित की गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार एवं संचालन लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शिव शंकर यादव ने किया।
मौके पर उपस्थित भाजपा नमामि गंगे प्रकल्प के प्रदेश सह संयोजक गौतम सिंह ने कहा कि श्री अटल बिहारी वाजपेई आज भी करोड़ों युवाओं के दिलों में जिंदा है। उनके द्वारा किए गए देश के लिए कार्यों कभी भुलाया नहीं जा सकता. हम सभी को उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता गौतम सिंह, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शिव शंकर यादव भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार पूर्व मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह भाजयुमो राघोपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रमोद रजक, राघोपुर पूर्वी मंडल आईटी सेल संयोजक जयप्रकाश सिंह उर्फ छोटू समेत कई लोग मौजूद थे।