
रिपोर्ट:चंदन कुमार, मुजफ्फरपुर। जिले के एनएच 28 के पानापुर ओवरब्रिज पर गुरुवार को तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भभुआ कैमूर निवासी अशोक सिंह से रूप में हुई है। ओपी पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है।
बताया गया है कि चॉकलेट फैक्ट्री में काम करने वाले अशोक मोतीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर बाइक से जा रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार मुर्गा लदी पिकअप ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर ही अशोक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले कागजात से पहचान की। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अपरातफरी मच गई।