
कोरोना महामारी को लेकर जिला प्रशासन बहुत सख्त दिख रही है। जिला के सभी प्रखंडों में जिला पदाधिकारी के आदेश पर जिला के आला अधिकारियों द्वारा प्रखंड के कंटेंटमेंट जोन का निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में बिदूपुर प्रखंड के वरीय उप समाहर्ता वैशाली द्वारा प्रखंड के विभिन्न कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण कर नियमों का पालन होने या नहीं होने का जायजा लिया। उन्होंने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था और स्थितियों का जायजा लिया। इस क्रम में वरीय उपसमाहर्ता के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अंचलाधिकारी लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के साथ अन्य कर्मी मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार सभी कंटेंटमेंट जोन को बांस बल्ले से घेरकर सील करना है। साथ ही साथ सभी क्षेत्रों में आवागमन को पूर्ण रूप से बाधित करना है एवं दुकानों को भी पूर्ण रुप से बंद रखना है और इसका पालन नहीं करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही।