कोरोना वारियरस के रूप में कार्य करने वाले ग्रामीण चिकित्सक,समाजसेवी एवं लोजपा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

सहदेई बुजुर्ग – सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागांव में आयोजित एक कार्यक्रम में लोजपा पार्टी के द्वारा कोरोना वारियरस के रूप में कार्य करने बाले समाजसेवी ग्रामीण चिकित्सक, एवं लोजपा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रखंड के नयागांव में आयोजित कार्यक्रम में लोजपा नेता रामनाथ रमन एवं लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रामानंद साह ने कोरोना वारियर्स के रूप में इस कोरोना काल एवं लॉक डाउन के दौरान राष्ट्र सेवा का उत्कृष्ट कार्य करने बाले समाजसेवी ग्रामीण चिकित्सक एवं लोजपा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह,डॉक्टर नवीन कुमार,राम कुमार,प्रिंस कुमार,राज रंजन कुमार सिंह,नितेश कुमार,विराट बिजली,सुनील कुमार,प्रकाश कुमारनयागांव के डॉ कृष्ण कुमार सिंह,सुधीर कुमार साह,गोपाल प्रसाद साह,सुल्तानपुर के डॉ रामविलास सिंह,डॉ कमल किशोर,अनिल पासवान,शिव कुमार रजक,राम कुमार चौधरी,डॉ उमेश राय,सरवन रजक,अखिलेश पासवान,नयागांव पश्चिमी के डॉक्टर खलील,मुरौवतपुर के बिंदेश्वर साह, नयागांव के मनोज कुमार उर्फ चंदेश्वर साह,नयागांव पूर्वी पंचायत के लोजपा पंचायत अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी,को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर रामनाथ रमन ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान ग्रामीण चिकित्सकों के साथ समाजसेवियों एवं लोजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा की अनूठी मिशाल पेश किया है।कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशन में देश इस कोरोना संकट से लड़ रहा है।देश इस संकट से जल्द ही निकलेगा ऐसा विश्वास है।उन्होंने कहा कि सम सभी मिलजुल कर इस कोरोना को जरूर हराएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन लोजपा के प्रखण्ड अध्यक्ष रामानंद साह ने किया।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पार्षद मनिंद्र नाथ सिंह,लोजपा नेता रामनाथ रमन के साथ पिंकू सिंह,वेद प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।