गंगा में नाव पलटने से महिला की डूबने से Bhagwanpur

मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर (बेगूसराय) तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत काजी रसलपुर पंचायत के रघुनंदनपुर गांव निवासी सुबोध दास का करीब 32 वर्षीय पत्नी मीरा देवी का गंगा नदी में नाव पलटने के कारण डूबने से गुरुवार की संध्या में मौत हो गयी।
उक्त घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गयी, शाम हो जाने के कारण लोगों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार को दोपहर में गोताखोरों द्वारा उक्त लाश को ढूंढ कर निकाला गया। विदित हो की उक्त घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र में हुई। बताया जाता है कि नाव में करीब 8 से 10 लोग सवार हो कर गेहूं कटनी करने हेतु दियारा क्षेत्र गए थे। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक महिला को छोटे छोटे एक पुत्र एवं दो पुत्रियां थी। बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही बछवाड़ा थाना प्रभारी द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम हेतु बेगूसराय भेज दिया है। वहीं मुखिया प्रणव भारती द्वारा कबीर अंत्योष्टि के तहत उसके परिवारों को सहायता राशि व अन्य मदद देने की बात बताई।