
रिपोर्ट: अभिषेक भारती, तेघड़ा, बुधवार को तेघड़ा विधानसभा के नगर मंडल तेघड़ा में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह विधानपार्षद रजनीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए पत्रक को घर घर वितरण का प्रोग्राम था लेकिन लद्दाख में भारत चीन सीमा पर चीनी सेना के द्वारा भारत की सेना के साथ बर्बरतापूर्ण और कायरता वाली हरकत के कारण भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए जिनमे बिहार रेजिमेंट के एक कमांडिंग ऑफीसर सहित 6 सैनिक शहीद हो गए.इस कारण पत्रक वितरण के कार्यक्रम को रद्द करते हुए तेधङा बाजार में पुराना ब्लाक से शुरू हो कर मेन चौंक पर चीनी राष्टपति सी जिनपिंग का पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया. उसके बाद शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और चीनी समान के बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया.
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह विधानपार्षद माननीय रजनीश कुमार ,किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य कृष्ण नंदन सिंह, पूर्व बिहार प्रदेश के भाजपा सदस्य केशव शान्ङिल, जिला मंत्री शालनी देवी,पूर्व जिला मंत्री विकास कुमार, रिटायर डीएसपी भाजपा नेता सुनील कुमार,नगर मंडल अध्यक्ष दीपक रॉय,निवर्तमान नगर मंडल अध्यक्ष सह किसान मोर्चा के जिला मंत्री सरोज राय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अविनाश शंभू ,महामंत्री पंकज सिह,बरौनी नगर महामंत्री नीरज जी, विवेक गौतम, बिबेकानंन्द जी, मंडल उपाध्यक्ष अरूण सिंह जी, प्रमोद मिश्र जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता जी, बरौनी नगर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता जी, भूपेश सिंह, गोपाल जी, राम कूष्ण झा, गणपति झा, हरेराम राय, बसंत , डाक्टर उग्रनारायण पंडित,हरेराम राय,मनजीत मिश्रा और सोशल मीडिया प्रभारी राम प्रकाश झा मौजूद थे.