
न्यूज़ डेस्क, हाजीपुर,रिपोर्ट:प्रेम कुमार। बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में शनिवार की रात दुकान के बिवाद में घर पर चढ़कर मारपीट कर 3 लोगों को घायल कर दिया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि हरिहर सिंह का पानापुर धर्मपुर के पास अपना मार्केट है।एक हफ्ते पहले हरिहर सिंह के मार्केट में रामानंद सिंह रत्नेश सिंह अखिलेश कुमार आदी ने उनके दुकान में ताला जड़ दिया था।उस वक्त भी सबने मारपीट की थी।उस समय इस मामले में एसपी को आवेदन देकर शिकायत भी की गयी थी।
इस संबंध में सुनील सिंह ने बताया कि शनिवार की रात अचानक रामानंद सिंह रत्नेश सिंह अखिलेश कुमार मिथलेश कुमार अभिषेक कुमार सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने उनके घर पर चढ़कर घर का सारा समान तोड़फोड़ दिया।साथ ही सोनी कुमारी पिता सुनील सिंह,सुनील सिंह पिता हरिहर सिंह,मनोज कुमार पिता हरिहर सिंह को धारदार हथियार से कई जगहों पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इनपर हुई FIR
रामानंद सिंह पिता सक्कल सिंह,रत्नेश कुमार पिता रामानंद सिंह,अखिलेश कुमार पिता रामानंद सिंह,मिथलेश कुमार सिंह पिता रामानंद सिंह,अभिषेक कुमार पिता रत्नेश सिंह, मोहन कुमार पिता दिनेश्वर सिंह उर्फ दिनेश सिंह,बिनोद सिंह पिता दिनेश्वर सिंह उर्फ दिनेश सिंह एवं चुन्नू कुमार एवं पप्पू कुमार पिता हरदेव सिंह गुड्डू कुमार पिता स्व: रामबाबू सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध पीड़ित सुनील कुमार ने पुलिस से न्याय की गुहार मीडिया के माध्यम लगाया है।
घर से उठा ले गए जेबरात
इस संबंध में अनिल कुमार सुमन ने बताया कि करीब 1 लाख से अधिक मूल्य के जेबरात भी ले कर चले गए हैं।हालाकि FIR में इसका जिक्र नही किया गया है।
सोनी कुमारी का पीएमसीएच किया गया रेफर
मारपीट में घायल सभी को आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।इनमें एक सोनी कुमारी को डॉक्टरों की टीम ने नाजुक स्थिति को देखते हुए फौरन पीएमसीएच रेफर कर दिया।