
रिपोर्ट: मृत्युंजय कुमार
भगवानपुर (बेगूसराय) युवा राष्ट्रीय जनता दल के संगठन विस्तार को लेकर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसही गांव में पूर्व सांसद राजबंशी महतों के आवास पर युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष फैज उर रहमान साहब एवं प्रधान महासचिव विकाश पासवान ने नेतृत्व में एक बैठक संपन्न हुआ।
उक्त बैठक में दीपक सिंह यादव को युवा राजद का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया, जिला प्रवक्ता विकाश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष युवा राजद राकेश कुमार, बछवाड़ा युवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सहनी, मंसूरचक युवा प्रखंड अध्यक्ष अरमान कुरैशी, युवा जिला सचिव शिवदत्त पंडित, दिलीप यादव, बृजदेव कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य मो0 जकाउल्ला, सद्दाम हुसैन, गुड्डू पंडित सभी युवा राजद के साथी को मनोनीत किया गया।
उक्त मौके पर पूर्व सांसद राजवंशी महतों, प्रखंड अध्यक्ष रणधीर वर्मा, जिला प्रधान महासचिव रामसखा महतों, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौरसिया, नरेश यादव, युवा राजद प्रदेश महासचिव कुमार रूपेश यादव, युवा जिला मीडिया प्रभारी सत्यम सम्राट यादव, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रेमलता देवी, महिला प्रकोष्ठ जिला प्रधान महासचिव फूल कुमारी जी, सावित्री देवी, जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद, सुभाष राय सहित बछवाड़ा विधान सभा के सभी प्रखण्ड अध्यक्ष मौजूद थे।