पूर्व मंत्री विनोद सिंह के नेतृत्व में कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न संस्थान के लोग करेंगे रक्तदान

कोविड19 वैश्विक महामारी से पूरा विश्व जूझ रहा है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समय से लॉकडाउन करने का जो साहसिक निर्णय लिया उसी के चलते आज देश में उस तरह की स्थिति नही है जैसा कि विदेश के अन्य देशों में इसके लिये भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने पीएम और सीएम का आभार व्यक्त किया है।
वही भाजपा नेता विनोद सिंह के कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा जिले में अब तक करीब 4 लाख मास्क, 11200 लीटर सेनेटाइजर, 80 हजार डिटॉल साबुन, 32 हजार ग्लब्स, 500 फेस शील्ड, 700 एन75 मास्क, और 100 GSM की 50 पीपीई किट का वितरण किया जा चुका है। इसके अलावा 25 मार्च से 7 अप्रैल तक प्रतिदिन लॉक डाउन में घर जा रहे यात्रियों और जरूरतमंदों को 500 लंच पैकिट उपलब्ध करवाया गया। साथ ही डायल 112 गाड़ियों की मदद से 200 पैकिट भोजन अभी तक लगातार उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अलावा ट्रस्ट के 120 एकड़ का कमला नेहरू संस्थान फरीदीपुर भी क्वारेन्टाइन और अस्थाई जेल के लिये जिला प्रशासन को उप्लब्ध करवाया गया है जहां का उपयोग लगातार जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
वहीं जिला अस्पताल में ब्लड बैंक बन्द होने के चलते बहुत से मरीजों को रक्त मिलने में हो रही परेशानी को देखते हुये कमला नेहरू संस्थान के प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री के नेतृत्व में एक बड़ा कदम उठाया है। रक्तदान के लिये सहयोगी राजेश पांडेय ने आज 120 प्राध्यापको और कर्मचारियों की प्रथम सूची मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ सीबीएन त्रिपाठी को सौंपी है। मुख्यचिकित्साधिकारी ने भी 20 मई से रक्तदाताओं को समय समय पर बुलाकर रक्तदान के लिये समय भी दे दिया है। विनोद सिंह द्वारा शुरू की गई इस पहल से जिले भर में उनकी सराहना की जा रही है।