प्रथम आई पंचायत के प्रतिनिधियों से पंचायती राज मंत्री भारत सरकार ने की वार्ता
डाक से पहुंचेगा जिला पंचायत को प्रमाण पत्र

सुल्तानपुर-पंचायती राज मंत्री भारत सरकार नरेंद्र सिंह तोमर ने उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रथम जिला पंचायत की अध्यक्ष ऊषा सिंह से वार्ता की। पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कहा कि कोरोना काल में पंचायती राज दिवस न मनाए जाने के कारण आप सभी को प्रमाण पत्र नहीं दिया जा सका। यह अब आप को डाक के माध्यम से भेजा जाएगा।इसके अलावा 4 क्षेत्र पंचायतों एवं 29 ग्राम पंचायतों को केंद्र सरकार की दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण अन्य पुरस्कार पाने वाले सभी प्रतिनिधियों से वेबकास्ट के माध्यम से संवाद किया।वेबकास्ट वार्ता के दौरान मंत्री भारत सरकार ने अध्यक्ष जिला पंचायत प्रथम आने पर धन्यवाद दिया ।इसके अलावा प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ने भी अध्यक्ष जिला पंचायत को धन्यवाद दिया।कहा कि मेहनत और लगन से काम करने पर जिला पंचायत सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।