
मृत्युंजय कुमार , भगवानपुर ( बेगूसराय ) शनिवार को जिला के प्रभारी मंत्री विजय सिंहा भगवानपुर प्रखण्ड कार्यालय पहुँचे। उनके साथ डीएम राहुल कुमार, विधायक रामदेव राय उपस्थित थे। मंत्री ने कृषि सलाहकार कृषि समन्वयक से आच्छादन की ग्राऊंड रिपोर्ट ली। साथ ही मंत्री ने भगवानपुर बसही बलान नदी घाट जाकर नदी के पानी की स्थिति की जानकारी ली साथ ही भगवानपुर बसही पुल पर लोगों ने इस पुल के सम्पर्क पथ को बनबाने की मांग की। वहीं लोगों ने मंत्री से भगवानपुर से संजात जाने बाली जजर्र पथ को बनबाने की मांग की।
इसके साथ ही मंत्री श्री सिन्हा ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्से में जाकर बाढ़ और सुखार की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र मेहता, एसडीओ डॉ निशांत कुमार बीडीओ अजय कुमार, सी ओ कुमार नलनिकांत, सभी किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक आदि उपस्थित थे।